पीरियड के पहले और बाद में संबंध कब बनाना चाहिए

ज्यादातर जोड़े उचित मार्गदर्शन और जागरूकता के अभाव में पीरियड के दौरान, पहले तथा बाद में संबंध बनाने के विषय पर हमेशा कन्फ्यूजन में रहते हैं. आज के लेख में हम आपको बताते हैं की पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए तथा साथ ही यह जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे की पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है और पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए.
हम सब जानते हैं की पीरियड की अवधि सामान्यत दो से सात दिन के बीच की होती हैं जिसमे यूटेरिन लाइनिंग टूटती है तथा वेजिना से बाहर निकल जाती है जिसे मासिक धर्म कहते हैं. पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के नुकसान, फायदे तथा इस समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं और क्या ऐसा करने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं आदि सवालों का जवाब आज की पोस्ट में देने की चेष्टा करेंगे.

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाए, पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए, पीरियड के कितने दिन पहले प्रेग्नेंट हो सकते हैं
{tocify} $title={Table of Contents}

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से विभिन्न संक्रमण फैलने का डर रहता हैं इसलिए पीरियड के खत्म होने के एक दो दिन बाद ही संबंध बनाना चाहिए जिससे संक्रमित होने से बचा जा सके. इसके अतिरिक्त इस दौरान पेट दर्द, पीठ दर्द, ऐंठन जैसी समस्याओं की वजह से महिलाओं में चिड़चिड़ापन रहता है जिससे वो मानसिक रूप से भी इस हेतु तैयार नही रहती हैं. इस प्रकार पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाए तो आपको इस हेतु कम से कम पीरियड खत्म होने तक इंतजार करना चहिए. यदि आप इस दौरान सम्बंध बनाना चाहते हैं तो उपयुक्त सुरक्षित निरोधक का प्रयोग करना चाहिए.

प्रेग्नेंट होने के लिए पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए

यदि आप गर्भवती होने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको प्रेग्नेंट होने के लिए पीरियड के चार से पांच दिन बाद संबंध बनाना चाहिए तथा उसके बाद एक दिन छोड़कर दूसरे दिन संबंध बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्पर्म काउंट ज्यादा रहेगा तथा ओवुलेशन पीरियड भी मिस नहीं होगा. ओवुलेशन पीरियड सामान्यत एक मासिक धर्म चक्र के बीच का समय होता हैं यानी 28 दिन के महावारी चक्र में 14 वां दिन ओवुलेशन का होता हैं जिसके आसपास सम्बंध बनाने से प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती हैं. यदि अगली माहवारी की डेट तक पीरियड आने के लक्षण महसूस नहीं हो तो आप मान सकते है की आप प्रेगनेंट हो चुकी है.

पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए

सामान्य स्थिति में आपको पीरियड के एक दिन पहले तक संबंध बनाना चाहिए यानी जब तक पीरियड नही आए तब तक आप शारीरिक संबंध बना सकते हैं. पीरियड आने के बाद सम्बंध नहीं बनाना चाहिए क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का डर रहता हैं. मासिक धर्म आने के दिन से पहले दिन तक सम्बंध बनाने से कोई समस्या नहीं होती हैं और यदि इस दौरान आप प्रेगनेंट नही होना चाहते हैं तो विभिन्न गर्भ निरोधक का प्रयोग कर सकते हैं.

पीरियड के कितने दिन पहले प्रेग्नेंट हो सकते हैं

जैसा की इस लेख में आपने पढ़ा की ओवुलेशन पीरियड में सम्बंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं इसलिए 28 दिन के महावारी चक्र में पीरियड के 10 से 14 दिन पहले प्रेग्नेंट हो सकते हैं. यह समय प्रत्येक महिला के लिए अलग अलग हो सकता हैं क्योंकि किसी का माहवारी चक्र 28 दिन से ज्यादा होता हैं तो किसी का अनियमित मासिक धर्म चक्र होता हैं. इस प्रकार यदि आप प्रेग्नेंट होना चाहते हैं तो आने वाले पीरियड के 18 दिन पहले से लगाकर 10 दिन पहले तक संबंध बनाना चाहिए. दूसरे शब्दों में कहें तो पिछले पीरियड के खत्म होने के बाद के दिन से 10 से 18 दिन तक सम्बंध बनाने से प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती हैं.
यह भी पढे -
पीरियड्स कितने दिन बाद आते है । पीरियड्स कितने दिन चलता है

पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं, पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध, पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान, पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं

पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है

अब तक के लेख में आप यह तो जान चुके हैं की पीरियड के कितने दिन बाद में और पहले संबंध बनाना चाहिए. अब हम जानेंगे की पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है. पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से संक्रमण आदि का खतरा रहता हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस दौरान संबंध नहीं बना सकते है. वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई प्रमाण नहीं है की मासिक धर्म के समय गर्भनिरोधक की सहायता से संबंध बनाने से स्त्री या पुरुष के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर पड़ता हैं लेकिन यह जरूरी होता है की इस दौरान संबंध दोनो की आपसी सहमति से बनाना चाहिए. यदि आप इस दौरान संबंध बनाना चाहते हैं तो आपको गर्भनिरोधक कवच यानी कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए जिससे संक्रमण आदि से बचा जा सकता है.

पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं

इस दौरान संबंध बनाना पूरी तरह से आप स्वयं पर निर्भर करता है और यदि आप चाहे तो इस समय संबंध बना सकती है लेकिन गर्भनिरोधक सुरक्षा कवच के साथ यह कार्य करें. जैसा की ऊपर के टॉपिक पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए में बताया है की यदि पीरियड के दौरान पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, ऐंठन आदि वजह से मानसिक रूप से परेशान हो और संबंध नहीं बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को इस बारे में खुलकर मना कर देना चाहिए. इस दौरान सम्बंध बनाने को लेकर प्रत्येक महिला की अलग-अलग चाहत हो सकती है क्योंकि कुछ महिलाएं पीरियड के समय आराम करना चाहती हैं. यदि आप दोनों पार्टनर की इच्छा हो तो पीरियड के समय संबंध बनाने में कोई परेशानी नहीं है.

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध किस तरह बनाएं

इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने हेतु आप दोनों पार्टनर में से एक को कंडोम जरूर पहनना चाहिए जिससे विभिन्न संक्रमण से बचाव हो सके तथा अन्य किसी प्रकार के विकार से बचा जा सके. सामान्यत वेजिना का पीएच स्तर 3.8 से 4.5 तक होता है, लेकिन पीरियड के दौरान इसका स्तर बढ़ जाता है जिससे संक्रमण फैलने और अन्य विकार उत्पन होने की संभावना रहती है इसलिए यदि इस दौरान संबंध बनाने की इच्छा हो तो उपयुक्त सावधानी बरतनी चाहिए तथा साथ ही अपनी बेडशीट्स को गंदा होने से बचाने हेतु के तौलिया आदि का इस्तेमाल करना चाहिए. इस दौरान सम्बंध बनाने की क्रिया को बिल्कुल आसान बनाकर रखना चाहिए जिससे ज्यादा कपड़े, बिस्तर आदि ज्यादा खराब नही हो सके. इसके अतिरिक्त पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने हेतु यह ध्यान रखना भी जरूरी है की इस समय अंगों की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना समाप्त हो सके.

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान

हालाकि इस दौरान रिलेशन बनाने से कोई गंभीर समस्या नहीं होती हैं तथा न ही आज तक किसी शोध में ऐसा पाया गया है. फिर भी असुरक्षित रूप से पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान निम्नलिखित हो सकते हैं -
  • पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से संक्रमण फैलने का डर रहता हैं. गंदे कपड़े, पैड, टिश्यू आदि के संपर्क में आने से पीरियड के ब्लड में विभिन्न तरह के बैक्टीरिया रह सकते हैं जो आपके पार्टनर को भी संक्रमित कर सकते हैं.
  • मासिक धर्म के दौरान स्त्रावित रक्त में अप्रिय सी गंध होती हैं जिससे इस समय संबंध स्थापितकरना बदबूदार हो सकता है.
  • जैसा की इस पोस्ट में आपने जाना की सामान्य दिनों में वेजिना पीएच लेवल 3.8 से 4.5 रहता है लेकिन पीरियड के समय इसका स्तर बढ़ जाता है जिससे यीस्ट संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलने में सक्षम हो सकता हैं.
  • इस दौरान संबंध बनाने से महिला के मूत्र मार्ग में विभिन्न जीवाणुओं के पहुंचने की संभावना बढ़ सकती हैं जो इन्फेक्शन का कारण बन सकता है.
  • पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान में यह भी है की इससे ब्लड प्रेशर हाई होने से रक्त प्रवाह बढ़ सकता हैं जो कपड़े, बिस्तर आदि खराब कर सकता हैं.
  • इससे आपके कपड़े, चदर आदि खराब होने की संभावना रहती हैं. पीरियड्स में संबंध बनाने को लेकर अधिकतर व्यक्तियों की अनिच्छा गंदगी होने के डर की वजह से होती है.

पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं

अब तक आपने पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए और कितने दिन पहले आदि के बारे में विस्तार से जाना है. अब हम जानते है की क्या मासिक धर्म आने के दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं. इस दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत कम या नहीं के बराबर होती हैं क्योंकि इस समय गर्भाशय में एग रिलीज नहीं होते है लेकिन फिर भी इस समय प्रेग्नेंट होना सम्भव है. ऐसा इसलिए हो सकता हैं क्योंकि पुरुष के वीर्य में उपस्थित शुक्राणु महिला के गर्भाशय में 7 दिनों तक जीवित रह सकते है. यदि कोई महिला पीरियड के बाद जल्दी ओव्यूलेट करती हैं यानी एग रिलीज होते हैं तो पहले से उपस्थित शुक्राणु और एग्स में निषेचन हो सकता है तथा इस प्रकार आप पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं.
वैसे तो ओवुलेशन पीरियड माहवारी चक्र के बीच के समय में होता हैं लेकिन यह पहले या बाद में भी हो सकता हैं इसलिए कोई भी महिला अपने मासिक धर्म चक्र में किसी भी समय प्रेग्नेंट हो सकती हैं. यानी की ऐसा कोई सुरक्षित समय नहीं होता है जब संबंध बनाने से गर्भवती होने की कोई संभावना नहीं है. इसलिए गर्भधारण की संभावना को पूरी तरह खत्म करने हेतु संबंध स्थापित करते समय कॉन्डम का इस्तेमाल जरूरी है.

इस प्रकार आज की पोस्ट पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए में हमने आपको पीरियड के दौरान, पहले तथा बाद में संबंध बनाने से संबंधित जानकारी प्रदान करने की चेष्टा की है. इस लेख में हमने पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है, के नुकसान, प्रेग्नेंट हो सकते हैं आदि के बारे में विस्तार से वर्णन किया है. इसके अलावा एक महत्वपूर्ण सवाल पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं के बारे मे भी बताया है. यह सब जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं. यदि आपको पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए, प्रेग्नेंट हो सकते हैं आदि के बारे में जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करके हमे अनुग्रहित करें.पीरियड आने के लक्षण

और नया पुराने