वर्तमान में भारत में 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश है तथा इस लेख में 28 राज्य के नाम और राजधानी फोटो सहित जानकारी प्रदान करेंगे. हमारा देश भारत का पूरी दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा स्थान आता है. विश्व में जनसंख्या की दृष्टि चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश भारत है और लेटेस्ट जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 135 करोड़ के लगभग हैं. 2019 तक भारत में कुल 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेश थे जो जम्मू कश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35A हटने के बाद अब क्रमश 28 राज्य और 8 केंद्र शासित राज्य हो गए हैं.
भारत को "विविधताओं में एकता का देश" कहा जाता है क्योंकि यहां के प्रत्येक राज्य में एक अलग संस्कृती है और भाषा हैं जो सभी प्रदेशों को एक दूसरे से भिन्नता प्रदान करती हैं. इस लेख में हम राज्य के नाम और राजधानी के साथ उस प्रदेश की प्रमुख भाषाओं की लिस्ट भी उपलब्ध कराएंगे.
भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं (Bharat me Kitne Rajya Hai)
2019 तक भारत में 29 राज्य के नाम और राजधानी और 7 केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट आपने पढ़ी होगी लेकिन जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद 28 राज्य 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए थे क्योंकि भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे से हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो नये केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया था. जिससे इस लिस्ट में एक राज्य कम हो गया तथा दो केंद्र शासित प्रदेश बढ़ गए थे.
इसके बाद जनवरी 2020 में दो पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेशों "दादरा एवं नगर हवेली" और "दमन एवं दीव" को आपस में विलय कर दिया तथा इसे "दादरा और नगर हवेली और दमण और दीव" नया नाम दिया गया. इस विलय से केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 से 8 हो गई.
राज्य के नाम और राजधानी
क्रम संख्या | 29 राज्य के नाम | राज्य की राजधानी | प्रमुख भाषाएं |
1 | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद | तेलुगु |
2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | अंग्रेज़ी |
3 | असम | दिसपुर | असमिया |
4 | बिहार | पटना | हिंदी |
5 | छत्तीसगढ़ | रायपुर | हिंदी |
6 | गोवा | पणजी | कोंकणी |
7 | गुजरात | गांधीनगर | गुजराती |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | हिंदी |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | हिंदी |
10 | झारखंड | रांची | हिंदी |
11 | कर्नाटक | बेंगलुरू | कन्नड़ |
12 | केरल | तिरुवनंतपुरम | मलयालम |
13 | मध्य प्रदेश | भोपाल | हिंदी |
14 | महाराष्ट्र | मुंबई | मराठी |
15 | मणिपुर | इंफाल | मणिपुरी |
16 | मेघालय | शिलांग | अंग्रेज़ी |
17 | मिजोरम | आइजोल | मिजो, अंग्रेजी |
18 | नगालैंड | कोहिमा | अंग्रेज़ी |
19 | ओडिशा | भुवनेश्वर | ओडिया |
20 | पंजाब | चंडीगढ़ | पंजाबी |
21 | राजस्थान | जयपुर | हिंदी |
22 | सिक्किम | गंगटोक | अंग्रेज़ी |
23 | तमिलनाडु | चेन्नई | तामिल |
24 | तेलंगाना | हैदराबाद | तेलुगू, उर्दू |
25 | त्रिपुरा | अगरतला | कोकबोरोक (त्रिपुरी) |
26 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | हिंदी |
27 | उत्तराखंड | देहरादून | हिंदी |
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | हिंदी, उर्दू, संथाली,बंगाली |
8 या 9 केंद्र शासित प्रदेश कितने हैं
जैसा की इस लेख में ऊपर आपने पढ़ा की जम्मू कश्मीर और लद्दाख के नए जुड़ने से 2019 तक 9 केंद्र शासित प्रदेश थे जो जनवरी 2020 में "दादरा एवं नगर हवेली" और "दमन एवं दीव" के विलय हो जाने के बाद 8 रह गए हैं. इसलिए इन 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम, राजधानी और प्रमुख भाषाओं का विवरण दे रहे हैं.
क्रम संख्या | केंद्र शासित प्रदेश के नाम | राजधानी के नाम | प्रमुख भाषाएं |
1. | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | हिन्दी, अंग्रेजी |
2. | दिल्ली | नई दिल्ली | हिंदी |
3. | लक्षद्वीप | कवरत्ती | अंग्रेज़ी |
4. | दमन और दीव | दमन | हिन्दी, गुजराती,कोंकणी |
5. | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | अंग्रेज़ी |
6. | पुदुचेरी | पांडिचेरी | तामिल |
7. | जम्मू और कश्मीर | (गर्मी)श्रीनगर-(सर्दी)जम्मू | उर्दू,हिन्दी |
8. | लद्दाख | लेह | हिन्दी,और अन्य भी |
अन्य महत्त्वपूर्ण सवाल
हमारे देश भारत के राज्य और राजधानी तथा केंद्र शासित प्रदेश और राजधानी से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं जो सामान्यत निम्नलिखित होते है.
भारत में कितने राज्य हैं
2022 में भारत में कुल 28 राज्य हैं तथा अगस्त 2019 तक 29 राज्य के नाम आपने सुने थे जो धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने के बाद 28 ही रह गए हैं.
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, उसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का नंबर आता हैं तथा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उतर प्रदेश हैं जिसके बाद महाराष्ट्र और बिहार का नंबर आता हैं.
भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है तथा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम हैं.
भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं
2022 में भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है. 2019 तक इनकी संख्या 9 थी जो 26 जनवरी 2020 को दो प्रदेशों दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव के विलय होने के बाद 8 हो गई.
भारत का सबसे नया केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है
अगस्त 2019 में भारत में दो नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनाये गये है.
भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है तथा उसके बाद जम्मू-कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह हैं. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा दिल्ली है और दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर हैं.
भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है तथा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा भी लक्षद्वीप हैं.